*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ की सौम्या सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता मेरठ में बनीं उपविजेता*
आजमगढ़ की सौम्या सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता मेरठ में बनीं उपविजेता
————————————
शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दर्ज की रोमांचक जीत
आजमगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी सौम्या सिंह ने अपनी प्रतिभा और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मेरठ में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर (17 वर्ष से कम आयु वर्ग) बैडमिंटन प्रतियोगिता में सौम्या सिंह ने गाजियाबाद की कीरत चौधरी के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौम्या सिंह और कीरत चौधरी की जोड़ी ने मेरठ की राधिका किंतल एवं समृद्धि की जोड़ी को 15-3, 15-7 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सौम्या और कीरत की जोड़ी ने शानदार संघर्ष करते हुए आगरा की प्रियंका गौतम एवं संगमित्रा गौतम की जोड़ी को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-15, 15-12, 15-11 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में सौम्या सिंह और कीरत चौधरी की जोड़ी का सामना आगरा की पलक यादव एवं वाराणसी की याना गुप्ता की जोड़ी से हुआ। कड़े मुकाबले में सौम्या और किरात ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें 15-12, 15-10 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया।
सौम्या सिंह के इस उपलब्धि पर जनपद के खिलाड़ियों में काफी हर्ष हैl इस संबंध में जानकारी देते हुए सौम्या के मार्गदर्शक अजेंद्र राय ने बताया कि तमाम तरह के आर्थिक चुनौतियों के बावजूद बिना किसी प्रायोजक के सौम्या अपने लगन मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर प्रदेश में अपना स्थान बनाए हुए हैं और यदि सभी का सहयोग ऐसे मिलता रहा तो सौम्या जनपद को पुनः राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव अवश्य दिलाएंगी l
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय एवं सचिव डॉ पीयूष कुमार सिंह सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों राजेंद्र प्रसाद यादव मनीष अग्रवाल पुनीत राय रमाकांत वर्मा नीरज अग्रवाल सुनील दत्त विश्वकर्मा अजय प्रजापति विजय कुमार सिंह राघवेंद्र सिंह सत्येंद्र उपाध्याय पवन पांडे स्रोत सिंह राकेश सिंह प्रज्ञा राय आदि ने सौम्या के इस जीत पर बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है l
सौम्या सिंह की इस उपलब्धि से आजमगढ़ के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनके शानदार प्रदर्शन ने जिले के युवा खिलाड़ियों में भी नई उम्मीद और उत्साह का संचार किया है। खेल प्रेमियों ने सौम्या की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






