*TV 20 NEWS || AZAMGARH : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश में 26000 प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने पर ‘शिक्षक दिवस’ के दिन उन विद्यालयों के निकट शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया*

प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 5 सितंबर 2026,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश में 26000 प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने पर ‘शिक्षक दिवस’ के दिन उन विद्यालयों के निकट शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
आजमगढ़ के दसों विधानसभाओं में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डॉ संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, डॉ एच एन सिंह पटेल, कमलाकांत राजभर,बेचई सरोज, पूजा सरोज,पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक आदिल शेख, श्याम बहादुर सिंह यादव,जयराम सिंह पटेल, वर्मन यादव, डॉ हरिराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, सोमनाथ यादव, जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव, राज नारायन यादव, राम आसरे चौहान, वसीमुद्दीन शेख, अशोक यादव आदि ने
अपने-अपने क्षेत्र में बंद हुए प्राइमरी स्कूलों के कैंपस के बाहर छात्रों व उनको पढ़ाने व ग्रामीणों को बंद किये जा रहे स्कूलों के नुकसान के संबंध में बताया कि भा.ज.पा. गरीबों, पिछड़ों, अक्लियत के लोगों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है, प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दे रही है, संविधान के अनुसार प्रत्येक भारत के नागरिक को मुक्त शिक्षा देने का प्रावधान है लेकिन भा.ज.पा. सरकार विद्यालय को बंद कर अडानी और अंबानी के हाथों में सौंपना चाहती है।जिससे पीडीए के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर इस अभियान को तेज करेगी। यह बातें जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा।