ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति के विरुद्ध पुलिस का प्रहार।
🔹 गोपालपुर में 03 युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए।
🔹 08 युवकों को झुंड बनाकर वीडियो बनाने पर थाने लाकर समझाइश की कार्रवाई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मेहनाजपुर श्री अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं भ्रामक/आक्रामक पोस्ट के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
🔹 अभियान के दौरान थाना मेहनाजपुर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सोशल मीडिया पर आक्रामक एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में 1. सचिन चौहान पुत्र रामनवल चौहान (22 वर्ष), 2. अनुज चौहान पुत्र चन्द्रबली चौहान (21 वर्ष) एवं 3. आनन्द चौहान पुत्र रामचरन चौहान (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत न्यायालय भेजा गया।
🔹 इसी क्रम में ग्राम बहलोलपुर में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाया-बुझाया गया तथा माफीनामा कराया गया।
🔹 थाना क्षेत्र में 08 युवकों द्वारा झुंड बनाकर वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा सभी को थाने पर लाकर समझाइश की कार्रवाई की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट तथा युवाओं द्वारा समूह बनाकर की जाने वाली आपत्तिजनक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।






