TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–अतरौलिया, जनपद–आजमगढ़पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त– अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।






