TV20 NEWS ||AZAMGARH :दिनांक– 08.09.2026, जनपद आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में की गई जनसुनवाई, सुनी गईं आमजन की समस्याएं
आज दिनांक 08.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ईश्वर गुर्जर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा जनसुनवाई की गई।
👉 जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारीगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाया जाए।
🔹 जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।






