TV20 NEWS ||AZAMGARH :श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी की घटना का सरायमीर पुलिस ने किया सफल अनावरण, वांछित अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना–सरायमीर, जनपद–आजमगढ़
दिनांक–08.09.2026

🔴 श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी की घटना का सरायमीर पुलिस ने किया सफल अनावरण, वांछित अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार

🔴 मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मुकुट, नथुनी व नगदी चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 05.09.2026 को समय करीब 14:38 से 14:45 बजे के मध्य थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता द्वारा मुख्य द्वार से प्रवेश कर रामदरबार एवं दुर्गा माता के गर्भगृह में जाकर वहां रखे चांदी के मुकुट, पीली धातु की नथुनी एवं नगदी चोरी कर ली गई थी। चोरी किए गए सामान को अभियुक्ता द्वारा एक स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया गया था। इस संबंध में दिनांक 06.09.2026 को थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305(D) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

➡️ आज दिनांक 08.09.2026 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान एवं नगदी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी–
– 01 अदद सफेद धातु का चिपटा मुकुट।
– 01 अदद पीली धातु की नथुनी, जिसमें सफेद व काला नग लगा है।
– ₹403 नगद।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास–
अभियुक्ता के विरुद्ध जनपद जौनपुर एवं अम्बेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी के माल से संबंधित अपराध एवं आबकारी अधिनियम के कुल 07 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 धीरज मिश्रा, का0 आलोक सिंह एवं म0का0 संजू सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।