TV20 NEWS ||CHANDAULI : खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी खुशियां- सर्विलांस टीम की मदद से थानों की टीम का सराहनीय कार्य

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली
प्रेस नोट दिनांक- 08.09.2026

“खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी खुशियां- सर्विलांस टीम की मदद से थानों की टीम का सराहनीय कार्य”

🔰पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों व सर्विलांस टीम की मदद से विभिन्न स्थानों से कुल-101 गुमशुदा/खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट किये गये बरामद।

🔰अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में 101 खोए मल्टीमीडिया मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को किया गया वितरित, बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31,00,000 रुपये।

🔰वर्ष 2026 में अब तक जनपद के विभिन्न थानों व सर्विलांस टीम की मदद से कुल-519 खोए मल्टीमीडिया मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 52 लाख रुपये।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोए मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों व सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करते हुए सतत् प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से गुम/खोए हुए कुल-101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया।

आज दिनांक- 08.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा शिविर पुलिस लाइन, चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई तथा उनके द्वारा चन्दौली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी।

कुल बरामदगी-
101 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट, अनुमानित कीमत लगभग-31,00,000 रुपये।

थानों का विवरण-
बबुरी- 09
बलुआ- 02
चकरघट्टा- 03
चकिया- 06
चन्दौली- 13
धानापुर- 09
धीना- 03
इलिया- 03
कंदवा- 03
मुगलसराय- 16
नौगढ़- 03
सकलडीहा- 19
शहाबगंज- 06
सैयदराजा- 06

कुल-101 मोबाइल फोन

वर्ष 2026 में पूर्व में बरामद मोबाइलों का विवरण-

1. दिनांक 03.03.2026 को कुल-75 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये।

2. दिनांक 20.04.2026 को कुल-121 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 36.30 लाख रुपये।

3. दिनांक 03.06.2026 को कुल-111 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33.30 लाख रुपये।

4. दिनांक 28.07.2026 को कुल-111 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35.20 लाख रुपये।

5. दिनांक 08.09.2026 को कुल-101 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये।

इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल-519 गुम/खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 52 लाख रुपये है।

सर्विलांस टीम प्रभारी-
उ0नि0 आशीष मिश्रा (प्रभारी सर्विलांस)

हे0का0 580 प्रेम प्रकाश यादव (सर्विलांस), हे0का0 मन्टु कुमार सिंह (सर्विलांस), हे0का0 आदित्य कुमार पाण्डेय (सर्विलांस), का0 1096 नीरज कुमार मिश्रा (सर्विलांस), का0 712 अजीत कुमार सिंह (सर्विलांस), का0 427 मनीष कुमार प्रसाद (सर्विलांस), का0 1428 गणेश तिवारी (सर्विलांस), का0 1486 संदीप कुमार (सर्विलांस), का0 732 मनोज कुमार यादव (सर्विलांस)।

जागरूकता संदेश-
1. मोबाइल खो जाने पर घबराएं नहीं। तत्काल CEIR पोर्टल पर CEIR की आधिकारिक वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर मोबाइल गुम/खोने की शिकायत दर्ज कराएं।

2. CSC केन्द्र, सम्बन्धित पुलिस थाना अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की मदद लें।

3. अपने मोबाइल फोन का IMEI नम्बर सुरक्षित रखें तथा मोबाइल खोने की स्थिति में IMEI नम्बर एवं आवश्यक विवरण पुलिस को उपलब्ध कराएं।