TV20 NEWS ||AZAMGARH : जनपद–आजमगढ़ पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में क0 ऑपरेटर निलंबित
दिनांक–09.09.2026
जनपद–आजमगढ़
पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में क0 ऑपरेटर निलंबित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना जहानागंज पर नियुक्त क0 ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार यादव, को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट आचरण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।






