*TV 20 NEWS || AZAMGARH :दहेज हत्या, शादी का झांसा एवं किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–12.09.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*🔴 दहेज हत्या, शादी का झांसा एवं किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 महराजगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में अभियुक्त राहुल सिंह को किया गिरफ्तार*
*🔴 फूलपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को दबोचा*
*🔴 सरायमीर पुलिस ने गुजरात से किशोरी की बरामदगी कर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*महराजगंज प्रकरण–*
दिनांक 04.09.2026 को वादी विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 गिरीराज सिंह, निवासी जयरामपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी पुत्री शिवांगी के पति एवं ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या करने के सम्बन्ध में थाना महराजगंज पर तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा वांछित *अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी महुवी खास, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष* को दिनांक 05.09.2026 को समय करीब 10:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
*फूलपुर प्रकरण–*
दिनांक 11.09.2026 को एक युवती द्वारा थाना फूलपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर *अभियुक्त अजय पुत्र वैजनाथ, निवासी मीरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष* के विरुद्ध शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने एवं गर्भवती होने की जानकारी देने पर शादी से इंकार करने के आरोप में मु0अ0सं0 277/2026 धारा 69 बीएनएस व 3/4(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
थाना फूलपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अजय को दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 09:05 बजे दुर्वाषा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
*सरायमीर प्रकरण–*
दिनांक 04.06.2026 को किशोरी के घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान किशोरी की बरामदगी करते हुए *अभियुक्त चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागाँव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जनपद राजकोट, गुजरात* का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 11.09.2026 को किशोरी एवं अभियुक्त को थाना सरायमीर लाया गया, जहां विवेचक द्वारा किशोरी का नियमानुसार बयान अंकित करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. राहुल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी महुवी खास, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष।
2. अजय पुत्र वैजनाथ, निवासी मीरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
3. चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागाँव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जनपद राजकोट, गुजरात।
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 214/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना महराजगंज।
2. मु0अ0सं0 277/2026 धारा 69 बीएनएस व 3/4(2) बीएनएस, थाना फूलपुर।
3. मु0अ0सं0 154/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना सरायमीर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
थाना महराजगंज: थानाध्यक्ष जयप्रकाश, का0 कृष्णानन्द भारती, रि0का0 अंशू चौधरी एवं रि0का0 गोविन्द चौहान।
थाना फूलपुर: उ0नि0 उमाशंकर यादव, हे0का0 अवधेश यादव एवं का0 हरिकिशन मौर्या।
थाना सरायमीर: उ0नि0 जयशंकर राठौर एवं म0का0 शहनाज खातून।






