*TV 20 NEWS || AZAMGARH :क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने कोतवाली फूलपुर का किया त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक-15.09.2026,* *कोतवाली- फूलपुर जनपद आजमगढ़*
*🔷 क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने कोतवाली फूलपुर का किया त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*🔷 आधुनिक पुलिसिंग संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*
आज दिनांक 15.09.2026 को क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरनपाल सिंह द्वारा कोतवाली फूलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर एवं महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, विवेचना कक्ष, भोजनालय, बैरक तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
➡️ क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, CEIR, 1090 एवं i-RAD सहित आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
👉 साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






