*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना महराजगंज पुलिस ने गुमसुदा 11 वर्षीय किशोर को 05 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया*

*प्रेस-नोट, दिनांक–16.09.2026*
*थाना–महराजगंज, जनपद–आजमगढ़*

*🔴 थाना महराजगंज पुलिस ने गुमसुदा 11 वर्षीय किशोर को 05 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया*
*🔴 त्वरित पुलिस कार्रवाई से किशोर को परिजनों के सुपुर्द किया गया, परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया*

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 15.09.2026 को संतोष निषाद पुत्र केदार निषाद, निवासी आराजी प्रगास सिंह मलहपुरवा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने 11 वर्षीय पुत्र किशन निषाद के घर से चले जाने एवं वापस न आने के संबंध में थाना महराजगंज पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 222/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुधीर पाण्डेय द्वारा की जा रही थी।
*बरामदगी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय का0 अजीत कुमार सिंह एवं का0 प्रदीप कुमार यादव द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 15.09.2026 को गुमसुदा किशन निषाद को आराजी प्रगास सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से समय 22:13 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। परिजनों द्वारा पहचान एवं तस्दीक किए जाने के उपरान्त किशोर को नियमानुसार उनके सुपुर्द कर दिया गया।
*किशोर के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए थाना महराजगंज पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।*
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सुधीर पाण्डेय
का0 अजीत कुमार सिंह
का0 प्रदीप कुमार यादव, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़