*TV 20 NEWS || AZAMGARH:चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक–19.09.2026*
*थाना–मुबारकपुर, जनपद–आजमगढ़*
*चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद*
*घटना का विवरण/इतिहास-*
दिनांक 19.08.2026 को वादी संतोष कुमार यादव पुत्र मनकू यादव निवासी ग्राम जीयनपुर हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 18.08.2026 को प्रातः करीब 10:00 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP50AQ6805 को क्रॉसवेली आई0टी0आई0 कुकुड़ीपुर, सठियाव के पास खड़ा किया था और विद्यालय के अन्दर चले गये थे। करीब 14:00 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 306/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा द्वारा की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-*
दिनांक 19.09.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान ग्रीन पैराडाइज होटल के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दामोदरपुर अण्डरपास की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दामोदरपुर अण्डरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गयी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे पकड़ लिया गया। भागने के प्रयास में गिरने से अभियुक्त को सामान्य चोटें आयीं। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर UP50AQ6805 का मिलान करने पर उक्त मोटरसाइकिल थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2026 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गयी मोटरसाइकिल होना पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने दिनांक 18.08.2026 को सठियाव स्थित विद्यालय के पास से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा आज उसे बेचने की फिराक में जा रहा था। अभियुक्त को नियमानुसार समय 01:05 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 342/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
दुर्गेश पुत्र अभिमन्यु राम उर्फ मन्नू राम, निवासी काशीपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 306/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 342/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर।
2. 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP50AQ6805।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ मय हमराह पुलिस कर्मचारीगण।






