*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में थाना कन्धरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सत्यम यादव गिरफ्तार; चोरी व नकबजनी समेत आपराधिक गतिविधियों में था संलिप्त*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक–19.09.2026*
*थाना–कन्धरापुर, जनपद–आजमगढ़*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में थाना कन्धरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सत्यम यादव गिरफ्तार; चोरी व नकबजनी समेत आपराधिक गतिविधियों में था संलिप्त*

*घटना/अपराध का संक्षिप्त विवरण–*
अभियुक्त सत्यम यादव अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ चोरी, नकबजनी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्धरापुर पर चोरी, वाहन चोरी एवं आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियुक्त व उनके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए थाना कंधरापुर पर मु0अ0सं0 228/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 19.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सत्यम यादव को टण्डवा त्रिमुहानी से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
सत्यम यादव पुत्र त्रिभूवन यादव, निवासी ग्राम टण्डवा, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 228/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 89/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस, थाना कन्धरापुर।
2. मु0अ0सं0 154/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट, थाना कन्धरापुर।
3. मु0अ0सं0 153/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कन्धरापुर।
4. मु0अ0सं0 228/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कन्धरापुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य, थाना कन्धरापुर।
2. रि0का0 हरिशंकर त्रिपाठी, थाना कन्धरापुर।
3. रि0का0 मनीष चौधरी, थाना कन्धरापुर।