*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना रौनापार; घर में ताला तोड़कर गेहूँ चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–20.09.2026*
*थाना–रौनापार, जनपद–आजमगढ़*
*🔹थाना रौनापार; घर में ताला तोड़कर गेहूँ चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹रौनापार पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 04 कुन्तल 35 किग्रा0 गेहूँ व ₹250/- नगद बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में थाना रौनापार पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण/इतिहास–*
वादी स्वामीनाथ दूबे पुत्र स्व0 रामदेव दूबे निवासी ग्राम आराजी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर 20 कुन्तल गेहूँ, 02 कुन्तल सरसों, बर्तन एवं टिल्लू पम्प चोरी कर लिया गया। सूचना के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 269/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की गयी। दौराने विवेचना अभियुक्तगण जनार्दन साहनी, आदित्य साहनी एवं सुरेन्द्र का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 20.09.2026 को उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जनार्दन साहनी पुत्र जंगी साहनी निवासी देवारा गरीब दूबे (अचल नगर) थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को आराजी अजगरा मगर्वी स्थित सोनू की मड़ई के पास से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 269/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी–* कुल 04 कुन्तल 35 किग्रा0 चोरी का गेहूँ एवं ₹250/- नगद।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–* जनार्दन साहनी पुत्र जंगी साहनी निवासी देवारा गरीब दूबे (अचल नगर) थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास–* मु0अ0सं0 269/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा,रि0का0 विकास कुमार, का0 श्रीप्रकाश पाण्डेय, रि0का0 रामप्रकाश कुशवाहा, थाना रौनापार, आजमगढ़।






