*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा 06 वर्ष से लापता अपह्ता बरामद, परिजनों को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित।*
*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक–21.09.2026, जनपद–आजमगढ़*
*• थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा 06 वर्ष से लापता अपह्ता बरामद, परिजनों को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित।*
*• थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 21 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार।*
*• थाना गम्भीरपुर साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड की ₹2,000/- धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करायी गयी*
*थाना बिलरियागंज–06 वर्ष से वांछित अपह्ता बरामद*
दिनांक 06.05.2019 को एक युवती के स्कूल जाने के बाद वापस न आने के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 213/21 धारा 366/504/507 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना एएचटीयू आजमगढ़ द्वारा की जा रही थी। दिनांक 21.09.2026 को निरीक्षक निहार नन्दन कुमार एएचटीयू मय पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित अपह्ता मुंबई से आजमगढ़ आयी है तथा बिलरियागंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कस्बा बिलरियागंज से समय 09:10 बजे उसे सकुशल बरामद किया गया। परिजनों को बुलाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना अतरौलिया–पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 31.05.2026 को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। दिनांक 21.09.2026 को उ0नि0 अखिलेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरजीत पुत्र सरवन निवासी देवलर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 21 वर्ष को बूढ़नपुर चौराहे के पास राजेसुल्तानपुर जाने वाली रोड से समय 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*थाना गम्भीरपुर–साइबर फ्रॉड की ₹2,000/- धनराशि वापस करायी गयी*
थाना गम्भीरपुर क्षेत्र की एक आवेदिका के खाते से फोन-पे के माध्यम से ₹6,000/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि में से ₹2,000.01/- फ्रीज करायी गयी, जिसमें से ₹2,000/- की धनराशि MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी। शेष फ्रीज धनराशि को वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
*पुलिस टीम*
*थाना बिलरियागंज एएचटीयू टीम–* निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, उ0नि0 अक्षयदीप कुमार, महिला आरक्षी हरिप्रिया सिंह एवं महिला आरक्षी कोमल।
*थाना अतरौलिया टीम–* उ0नि0 अखिलेश सिंह एवं रि0का0 अमित कुमार यादव।
*थाना गम्भीरपुर साइबर टीम–* थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी एवं रि0म0का0 आकांक्षा सिंह।






