*TV 20 NEWS || AZAMGARH:उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में मनाया गया मीना दिवस, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

आज दिनांक 24 सितम्बर 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी जनपद आजमगढ़ में मीना मंच के तहत मीना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ तथा सुगम कर्ता श्रीमती इंद्रावती सिंह श्रीमती कुसुम पाठक सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जिसमें श्रीमती सुनीता राय उमा राय रमजाफात्मा पूनम राय डॉ ऋतु पान्डेय अभिषेक दुबे संगीता यादव नीतू गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुगम कर्ता श्रीमती इंद्रावती सिंह तथा कुसुम पाठक ने सभी मीना मंच सदस्यों पावर एंजल, अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव तथा सभी सदस्यों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात पावर एंजल रिया तिवारी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया इसके पश्चात छात्रा संध्या ने प्रधानाध्यापक श्री जयराम जी को स्वनिर्मित पेपर बुके देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात श्रीमती इंद्रावती सिंह ने मीना मंच पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मीना मंच स्टाल जिसमें मुख्य रूप से हेल्पलाइन नंबर तथा विभिन्न पोस्टर जो बालिका शिक्षा एवं नारी उत्थान पर बालिकाओं द्वारा निर्मित किया गया है उसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके पश्चात सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा मीना मंच स्टाल का निरीक्षण कर बच्चों के कार्यक्रम को सराहा अन्त में मीना जन्मोत्सव पर केक काटा गया और सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम ने मीना मंच पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं में आत्म विश्वास, आत्म सम्मान एवं आत्म निर्भर तथा आत्म रक्षा के गुण विकसित हो रहा है जो हमारे देश के लिए गौरव की अनुभूति होती है आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंद्रावती सिंह सुगम कर्ता मीना मंच द्वारा किया गया।