*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को नरौली तिराहे पर होगा सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन*
1000 से अधिक जनमानस की सहभागिता, पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियों के माध्यम से पहुंचेगा जनसमूह
बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन का होगा सजीव प्रसारण, लिया जाएगा विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प
आजमगढ़, 01 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम आगामी 07 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे नरौली तिराहे पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं विकास खण्डों से पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियों के माध्यम से जनमानस नरौली तिराहे पर पहुंचेगा। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों की सहभागिता प्रस्तावित है।
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के समापन अवसर पर जनमानस की सहभागिता से ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रमुख चौराहे नरौली तिराहे पर सेवा कलश की स्थापना भी की जाएगी, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक बनेगा।
छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं खिलाड़ियों सहित विभिन्न वर्गों की होगी सहभागिता
सेवा ज्योति कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में आम जनमानस के साथ-साथ छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियां अपने-अपने स्थानीय मुख्य चौराहों से होते हुए नरौली तिराहे पर पहुंचेंगी।
एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन का होगा सजीव प्रसारण
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण जनमानस को दिखाया एवं सुनाया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
स्वच्छता एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस
सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई, स्वच्छता, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
सेवा ज्योति कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका आजमगढ़, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने आवंटित कार्यों की पूर्व योजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में अपेक्षित जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाए।






