TV20 NEWS ||AZAMGARH : जनगणना-2027 की आगामी कार्ययोजना के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को दी गई जानकारी

आजमगढ़, 01 अक्टूबर 2026।
अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में आगामी चरण में संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

भेंट के दौरान जनगणना-2027 के आगामी कार्यों, निर्धारित समय-सारिणी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्मिकों की उपलब्धता एवं तैनाती तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपादित किए जाने हेतु की जा रही तैयारियों से भी मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी को अवगत कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना-2027 से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।