*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील सदर*
➡️आज दिनांक- 03.10.2026 को *तहसील सदर* में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ *राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई* जा रही है।
➡️कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।






