*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा .303 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 03.10.2026*
*थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़*
*🔹 सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा .303 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त *यासिर शेख पुत्र ताजिर निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष* को दिनांक 03.10.2026 को समय करीब 12:45 बजे हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से *01 अदद तमंचा .303 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर* बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर *मु0अ0सं0 523/2026 धारा 7/9/25 शस्त्र अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, का0 सुमित कुमार, का0 भूपेन्द्र मिश्रा, का0 अम्बरदीप, का0 भवर सिंह एवं का0 जितेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।






