*TV 20 NEWS || AZAMGARH :एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के दृष्टिगत गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की बैठक सम्पन्न*

 

 

आजमगढ़ 03 अक्टूबर 2026/
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के दृष्टिगत गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की बैठक अध्यक्ष/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि
मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) चुनाव के दौरान राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणीकरण, पेड न्यूज़ की निगरानी और चुनावी खर्च पर नजर रखने का मुख्य कार्य करती है।

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार इस समिति के प्रमुख कार्य हैं-
राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणीकरण
(Pre-Certification) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: टीवी, रेडियो, सिनेमा हॉल, सार्वजनिक स्थानों पर ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले, ई-पेपर, और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले सभी राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशन या प्रसारण से पहले एमसीएमसी से प्रमाणित कराना अनिवार्य है। प्रिंट मीडिया: मतदान के दिन और उससे ठीक एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का भी इस समिति द्वारा पूर्व-प्रमाणीकरण किया जाता है।

पेड न्यूज़ की निगरानी और जाँच-

समिति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर 24 घंटे नज़र रखती है ताकि संदिग्ध ‘पेड न्यूज़’ के मामलों की पहचान की जा सके। पेड न्यूज़ का मामला सही पाए जाने पर यह संबंधित उम्मीदवार या पार्टी को नोटिस जारी करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित करती है।

चुनावी खर्च का हिसाब रखना

यह समिति विज्ञापनों और मीडिया अभियानों पर उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले वास्तविक खर्च का दैनिक रिकॉर्ड रखती है।यदि कोई उम्मीदवार विज्ञापन खर्च का सही हिसाब नहीं देता है, तो अनुमानित खर्च को उसके कुल चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाता है।

आचार संहिता और उल्लंघनों की निगरानी
यह सुनिश्चित किया जाता है कि विज्ञापन देश के कानूनों, नैतिकता, शालीनता और भारत निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता के खिलाफ न हों।]
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने, हिंसा भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पर रोक लगाना।

एमसीएमसी के सदस्य सचिव /जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि एमएलसी शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडलीय जिला सूचना कार्यालय कलेक्ट्रेट में एमसीएमसी रूम एक्टिव कर दिया गया है जहां निर्वाचन से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणीकरण,पेड न्यूज़ की निगरानी और जाँच-आचार संहिता और उल्लंघनों की निगरानी संबंधित कार्य संपादित किये जा रहे हैं।

बैठक में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सदस्य गण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी चंदन कुमार यादव, आलोक कुमार सिंह, मोहन राव, शरद यादव, दीपक मौर्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।