*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आज हर रविवार एक वृक्ष OPS के नाम कार्यक्रम के तहत अटेवा आजमगढ़ के जिला संगठन मंत्री मनोज मौर्य जी के ग्राम सभा हाफिजपुर स्थित आवास पर नीम का वृक्ष लगाया गया*

हर रविवार एक वृक्ष OPS के नाम — वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

आज हर रविवार एक वृक्ष OPS के नाम कार्यक्रम के तहत अटेवा आजमगढ़ के जिला संगठन मंत्री मनोज मौर्य जी के ग्राम सभा हाफिजपुर स्थित आवास पर नीम का वृक्ष लगाया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी श्री गुलाब चौरसिया जी ने किया। उनके द्वारा एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और पुरानी पेंशन बहाली के संकल्प को दोहराया गया।

आज के कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री सी.पी. यादव जी, कृषि विभाग के कृषि सहायक श्री मनोज जी सहित अटेवा के अनेक साथी उपस्थित रहे। सभी ने पौधे की देखभाल का संकल्प लिया।
यह अभियान अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु तथा जिलाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द यादव जी के आह्वान पर लगातार जारी है। आज के पौधारोपण में अटेवा के शिक्षक नवल किशोर जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर ब्लॉक प्रवेक्षक अभय चौहान बृजेश चौहान रामबचन मुरली यादव राजेश कुमार राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत हाफिजपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़