*TV 20 NEWS || AZAMGARH : इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुए साइबर फ्राड की पूरी धनराशि ₹3,39,708.12/- पुलिस ने कराई वापस; साइबर टीम की तत्परता एवं प्रभावी पैरवी से पीड़ित के खाते में वापस हुई फ्राड की रकम, पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार*

*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 06.01.2026 को आवेदक सोनू यादव पुत्र हीरालाल यादव, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से *इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्राड* किया गया। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी।

शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर क्राइम पोर्टल/NCRP के माध्यम से संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए फ्राड की धनराशि को विभिन्न खातों में *होल्ड* कराया गया। शिकायत संख्या 23101260003864 से संबंधित *₹3,35,362.20/-* तथा शिकायत संख्या 23101260003971 से संबंधित *₹6,457.80/-* की धनराशि को संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराया गया।

*पुलिस की कार्यवाही एवं धनराशि वापसी-*
प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद *राकेश कुमार सिंह* के निर्देशन में थाना स्थानीय की साइबर टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही की गयी। साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए *कोर्ट आर्डर के माध्यम से साइबर फ्राड की कुल धनराशि ₹3,39,708.12/- दिनांक 08.09.2026 को आवेदक के बैंक खाते में वापस करायी गयी।*
➡️ धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा *थाना निजामाबाद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया गया।*

*साइबर फ्राड किस प्रकार किया गया-*
प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक को *इन्वेस्टमेंट में अधिक लाभ/मुनाफा दिलाने का झांसा* देकर ऑनलाइन माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करायी गयी तथा बाद में धनराशि वापस नहीं की गयी। इस प्रकार साइबर अपराधियों द्वारा निवेश के नाम पर विश्वास में लेकर आवेदक के साथ साइबर ठगी की गयी।

*साइबर फ्राड से बचाव के उपाय-*
* किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा फोन/मैसेज/सोशल मीडिया के माध्यम से दिये गये *निवेश के लालच एवं अधिक मुनाफे के ऑफर* पर विश्वास न करें।
* किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी/ऐप/वेबसाइट की *प्रामाणिकता एवं वैधता की जांच* अवश्य करें।
* *OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN, नेट बैंकिंग पासवर्ड* आदि किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
* किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई *स्क्रीन शेयरिंग/रिमोट एक्सेस ऐप* डाउनलोड न करें।
* व्हाट्सऐप/टेलीग्राम अथवा अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में मिलने वाले *फर्जी ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेंट ग्रुप एवं लिंक* से सावधान रहें।
* साइबर फ्राड होने पर घबरायें नहीं और *तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन* पर शिकायत दर्ज करायें तथा *cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
* ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से धनराशि को संबंधित खातों में *होल्ड कराने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।*

*साइबर टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 दिलीप आनन्द
2. का0 राकेश यादव
3. का0 संदेश सिंह
4. म0आ0 रेनू देवी

*आजमगढ़ पुलिस की अपील- साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, जागरूक रहें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल अथवा निवेश प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।*