*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सेवा संकल्प अभियान के दृष्टिगत 07.10.2026 को प्रातः 07:00 बजे से 14:00 बजे तक जनपद में रूट डायवर्जन लागू*
*प्रेस नोट*
*
*• शहरी क्षेत्र में हाईडिल, पहलवान तिराहा, बागेश्वर चौराहा, घंटाघर एवं शारदा चौराहा से यातायात का किया जाएगा डायवर्जन, वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित*
*• भारी वाहनों एवं रोडवेज बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित, यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील*
*सेवा संकल्प अभियान के दृष्टिगत दिनांक 07.10.2026 को प्रातः 07:00 बजे से 14:00 बजे तक जनपद आजमगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान विभिन्न प्रमुख चौराहों से नरौली की ओर जाने वाले यातायात को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।*
*शहरी क्षेत्र हेतु रूट डायवर्जन*
*1. हाईडिल चौराहा* से नरौली तिराहा की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। शहर में आने वाले छोटे वाहन मऊ रोड, शंकर तिराहा, सिधारी पुल, शारदा चौराहा एवं गांधी तिराहा होते हुए जाएंगे।
*2. पहलवान तिराहा* से नरौली की ओर जाने वाले वाहनों को हरवंशपुर एवं बागेश्वर चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
*3. बागेश्वर चौराहा* से बंधा मोड़ होते हुए नरौली की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। शहर से बाहर जाने वाले वाहन हरवंशपुर, पहलवान तिराहा/करतालपुर होते हुए जाएंगे।
*4. घंटाघर चौराहा* से गिरजाघर एवं बंधा तिराहा होते हुए नरौली की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर से बाहर जाने वाले वाहन घंटाघर से रोडवेज, बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर/करतालपुर होते हुए जाएंगे। मऊ/बलिया की ओर जाने वाले छोटे वाहन अग्रसेन चौराहा, गांधी तिराहा, शारदा चौराहा एवं सिधारी पुल होते हुए जाएंगे।
*5. शारदा चौराहा* से ठंडी सड़क होते हुए गिरजाघर की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। शहर में आने वाले छोटे वाहन गांधी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
*भारी वाहनों एवं रोडवेज बसों हेतु रूट डायवर्जन*
*1.* बलिया/मऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन एवं रोडवेज बसें बैठौली से हाफीजपुर, भंवरनाथ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
*2.* वाराणसी/जौनपुर से मऊ/बलिया की ओर जाने वाले भारी वाहन (ट्रक/डम्पर) बेलईसा, छतवारा, जहानागंज होते हुए जाएंगे। रोडवेज बसें बेलईसा, पहलवान तिराहा, हरवंशपुर एवं बागेश्वर चौराहा होते हुए जाएंगी।
*3.* गाजीपुर/चिरैयाकोट की ओर से आने वाले भारी वाहन छतवारा से बेलईसा होते हुए जाएंगे। रोडवेज बसें छतवारा, बेलईसा, पहलवान तिराहा एवं बागेश्वर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
*जनसामान्य से अपील*
उक्त अवधि में वाहन चालक निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।






