*TV 20 NEWS || AZAMGARH:हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार; थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत सुबाष निषाद हत्याकांड में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भैरवदासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया*

*प्रेस नोट*
*दिनांकः 08.10.2026*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत सुबाष निषाद हत्याकांड में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भैरवदासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 07.10.2026 की रात्रि में बिन्दु देवी पत्नी सुबाष निषाद, निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना महराजगंज पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उनके पति सुबाष निषाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) की भुलेन्द्र गौड़ पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ एवं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाले में गिराकर हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में दिनांक 08.10.2026 को थानाध्यक्ष जयप्रकाश पुलिस टीम के साथ अभियुक्त की तलाश में निकले थे। तलाश के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त भुलेन्द्र गौड़ को भैरवदासपुर पुलिया के पास से दिनांक 08.10.2026 को समय 09:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
भुलेन्द्र गौड़ पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 240/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष उ0नि0 जयप्रकाश
2. का0 राहुल कुमार राम
3. का0 ओमप्रकाश यादव
4. का0 अंकुश यादव
5. म0का0 सुनिधि यादव
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।*