*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में राजेंद्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल, 150 लोगों ने किया रक्तदान*
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पूज्य पिता, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा आजमगढ़ स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा की 22 वींं पुण्यतिथि के अवसर पर जन सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने पिता को श्रद्धां सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल और महिला अस्पताल में और पीजीआई चक्रपानपुर मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेशमिश्रा गुड्डू भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा जी ने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। उनकी 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारी संख्या में लोग उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं ।भाजपा जिला महामंत्री के रूप में उन्होने जन सेवा का जो कार्य किया वह हमेशा याद रखा जाएगा। स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा के सुयोग्य सुपुत्र प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने उनके द्वारा शुरू किए गए सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि अखिलेश मिश्रा गुड्डू को और सामर्थ दे ताकि जन सेवा के और कार्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू जी कर सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि अखिलेश मिश्रा गुड्डू के पूज्य पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री थे तब मैं छोटा था 16 साल की अवस्था में उन्हीं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में कार्य शुरू किया। वह मेरे पहले राजनीतिक गुरु भी थे। कम संसाधनों में जिस प्रकार से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया उनके कार्यकाल में तरवा सदस्यता के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर वन था। लेकिन 22 वर्ष पूर्व आज ही के दिन आतताइयो ने उनकी निर्मम हत्या कर दी वह दिन हम कभी भूल नहीं पाएंगे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जनता की सेवा करते थे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर प्रयास करते थे वह हम सब की यादों में हमेशा जीवित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि मैं प्रतिवर्ष अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता क्योंकि रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष मैं रक्तदान शिविर का आयोजन करता हूं और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता हूं। सैकड़ो की संख्या में स्वेच्छा से लोग रक्तदान करते हैं। इस वर्ष 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सेवा के यह कार्य करने की प्रेरणा मुझे अपने पूज्य पिताजी से ही मिली है। जनता की सेवा करने का जो भाव जो समर्पण उनके अंदर था उसको मैंने नजदीक से देखा है और उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलते हुए उन्हीं के कार्यों को आगे बढ़ने का काम कर रहा हूं। उन्होने कहा कि मेरे पिताजी अपने जीतेजी हमेशा जरूरतमंदों और निःशक्त जनों की सेवा के प्रति समर्पित रहे। उनके किए गए कार्य को और आगे बढाना ही मेरा लक्ष्य है । मेरे पिता जी के विचार व विराट व्यक्तित्व मुझे सदैव नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा तथा विकास कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगें।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के मुन्डा स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ,क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर,जयनाथ सिंह श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय देवेंद्र सिंह,मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्या वंदना सिंह,, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पाण्डेय,सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह ,मुन्ना अवनीश मिश्रा, बाबूराम चौहान,मृगांक शेखर सिंह विवेक निषाद अवनीश चतुर्वेदी मिथिलेश चौरसिया, सुनील मिश्रा दीपक राय योगेंद्र यादव अजय मौर्या विशाल श्रीवास्तव सुरेंद्र सिंह शैलेंद्र अग्रवाल, अभिनव श्रीवास्तव जितेन्द्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
.






