*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 10.10.2026 | जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।*
*🔹 थाना समाधान दिवस के उपरांत थाना रानी की सराय का आकस्मिक निरीक्षण कर साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक एवं निर्माणाधीन भवन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
➡️आज दिनांक 10.10.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* एवं नायब तहसीलदार सदर अग्निवेश मिश्रा द्वारा थाना रानी की सराय पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए आपसी समन्वय के साथ उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार प्रभावी समाधान करने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️थाना समाधान दिवस के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना रानी की सराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक, निर्माणाधीन भवन एवं नवीन भवन के बेसमेंट सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






