*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 15.10.2026*
*जनपद आजमगढ़*
🔹 *मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित।*
🔹 *कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राओं को UPSC, UPPSC, NEET, JEE Main, NDA, CDS सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।*
*विवरण-* शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.10.2026 को समय 12:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡️कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट/आईएएस श्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी श्री कौस्तुभ त्रिपाठी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा लगभग 300 छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत UPSC, UPPSC, UPSSSC एवं अन्य भर्ती बोर्डों की प्रतियोगी परीक्षाओं तथा JEE Main, NEET, NDA, CDS, बैंकिंग, SSC, B.Ed., TET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपलब्ध मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।
➡️इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा छात्राओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।






