*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कोटिला में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 16.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
🔹 *नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कोटिला में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित।*
🔹 *डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति आमजन को किया गया जागरूक।*
🔹 *साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।*
*विवरण-*
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात *पंकज श्रीवास्तव* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध *कौस्तुभ त्रिपाठी* के नेतृत्व में दिनांक 16.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कोटिला, रानी की सराय, आजमगढ़ में नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी एवं सीबीआई अधिकारी बनकर धनराशि मांगने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर अथवा संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर ठगी करने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबर के दुरुपयोग सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*पासवर्ड सुरक्षा के संबंध में जानकारी-*
साइबर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह देते हुए लंबे एवं अलग-अलग पासवर्ड रखने, महत्वपूर्ण पासवर्ड दोबारा इस्तेमाल न करने, पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करने, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA/2FA) सक्रिय रखने तथा पासकी का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।
*सेक्सटॉर्शन से बचाव हेतु जागरूकता-*
साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, व्हाट्सएप नंबर प्राप्त कर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाने तथा स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर धनराशि मांगने के तरीकों से अवगत कराया गया। आमजन को सलाह दी गई कि अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बचें तथा किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
*साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत पोर्टल-*
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* एवं आधिकारिक वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने से धनराशि की निकासी रोकने की संभावना बढ़ सकती है।
*जागरूकता अभियान में सम्मिलित पुलिसकर्मी-*
1. हे0का0 कल्लू प्रसाद, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।
2. हे0का0 सुखनन्दन सिंह, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।
3. का0 रामाश्रय यादव, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।
4. का0 विकास कुमार, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।
5. म0का0 हसीना खातून, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।
6. म0का0 प्रियंका गौड़, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़।






