*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ग्राम गुजरपार में सड़क दुर्घटना करने वाले इडिका वाहन के चालक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 16.10.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

🔹 *ग्राम गुजरपार में सड़क दुर्घटना करने वाले इडिका वाहन के चालक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।*

🔹 *दुर्घटना के बाद सड़क जाम, पथराव एवं पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में 10 नामजद सहित 60-70 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 11.10.2026 को थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुजरपार में इडिका चार पहिया वाहन की टक्कर से मुन्नीलाल पुत्र बरखू घायल हो गए थे तथा उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस संबंध में वादी विपिन कुमार की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-364/2026 धारा 281, 125(ए), 125(बी), 106(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*अभियुक्त की गिरफ्तारी-*
दिनांक 15.10.2026 को थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाले इडिका वाहन के चालक अभियुक्त हिमांशु सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम गुजरपार, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत मा0 न्यायालय भेज दिया गया।

*सड़क जाम एवं पथराव के मामले में मुकदमा दर्ज-*
दिनांक 13.10.2026 को उक्त सड़क दुर्घटना के बाद ग्राम गुजरपार बाजार चौराहे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मुबारकपुर-जीयनपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर आवागमन बाधित कर दिया गया। मौके पर मौजूद उ0नि0 नौशाद अहमद एवं पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे एम्बुलेंस, रोडवेज बसों, ट्रकों एवं आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

*पंजीकृत अभियोग-*
उ0नि0 नौशाद अहमद की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-369/2026 धारा 189(2), 191(2), 190, 221, 126(2), 121(1), 125, 109(1) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत 10 नामजद तथा 60-70 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नामजद अभियुक्तों का विवरण-*
इस मामले में हरिकेश पुत्र निहोर, प्रकाश पुत्र बेचन, गोविन्द पुत्र स्व0 सोहित, विजय पुत्र शंकर, सुनील राम पुत्र बालचन्द, अनिल राम पुत्र बालचन्द, इन्द्रदेव राम पुत्र निर्मल, रामचन्दर पुत्र बेचन, नागेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामबदन यादव तथा सूबेदार पुत्र लालधर, समस्त निवासीगण ग्राम गुजरपार, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, सहित 60-70 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*अग्रिम विधिक कार्यवाही-*
सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार चालक अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है। सड़क जाम एवं पथराव के मामले की विवेचना उ0नि0 विवेक सिंह द्वारा की जा रही है। अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।