*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जी०एस०टी० कार्यालय में मिष्ठान एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न*

 

आजमगढ़ 16 अक्टूबर 2026/
मडया स्थित जी०एस०टी० के राज्य कार्यालय में मिष्ठान एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार जोनल कमिश्नर अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर वाराणसी जोन-द्वितीय वाराणसी डा० श्याम सुन्दर तिवारी, के मार्गदर्शन में बैठक की गयी। जिसमें बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त खण्ड-02 धीरज राय एवं बैठक का संचालन सहायक आयुक्त खण्ड-1 राकेश कुमार शुक्ल, ने किया। बैठक में सभी व्यापारियों से माल एवं सेवा कर अधिनियम के अन्तर्गत प्रापर इनवाइसिंग करते हुए माल की खरीद एवं बिकी करने एवं समय से टैक्स और रिटर्न फाइल करने की सलाह दी गयी । उपस्थित व्यापारियों से यह भी कहा गया कि वे माल की बिक्री में किसी भी प्रकार की घटतौली एवं मिलावट न करते हुए माल की गुणवत्ता एवं शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखें। चूंकि त्योहार के सीजन में समान्य दिनों की तुलना में बिक्री अधिक होती है इसलिए व्यापारियों को यह बताया गया कि वास्तविक बिकी करते हुए ही समय से रिटर्न व टैक्स जमा करना सुनिश्चित करें।

कार्यकम्र में विभाग की ओर से जहाँ उपायुक्त खण्ड-05 संजय शर्मा, उपायुक्त खण्ड-02 धीरज राय, उपायुक्त खण्ड-04 प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त राकेश कुमार शुक्ल, अभीजीत गुप्ता, श्रवण मिश्रा, करतार सिंह, विकास पवार एवं राज्य कर अधिकारी मयंक कुमार, रूद्र प्रताप सिंह एवं रमापति दूबे उपस्थित रहे वहीं प्रमुख व्यापारियों में महावीर मिष्ठान भंडार, लीला स्वीट्स, बसन्त बहार, प्रयाग स्वीट्स, कामधेनु स्वीट्स जेवर महल आदि के फर्म स्वामी अथवा उनके प्रतिनिधी अशोक शर्मा, अजय जयसवाल, अतुल्यम अग्रवाल, अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे । सभी व्यापारियों ने आपसी संवाद कायम रखने एवं व्यापारियों को जागरूक करने की इस पहल का हृदय से स्वागत किया और राजस्व वृद्धि में सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया ।