आजमगढ़ 16 अक्टूबर 2026
मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को वर्ष में 01 बार अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर देना होता है। यह प्रक्रिया अब डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट के माध्यम से आसान हो गयी है। अब पेंशनर घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है, इसके लिए मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाणन एप डाउनलोड करना होगा।
उक्त एप में पेंशनर अपना पी०पी०ओ० संख्या, बैंक का खाता संख्या, आई०एफ०सी०कोड० नाम व आधार संख्या का विवरण भरते हुए विवरण प्रस्तुत करेगा। आधार नम्बर के अनुसार पेंशनर बायोमैट्रिक्स डिवाइस से अपना फिंगर प्रिन्ट अथवा चेहरा प्रमाणिकरण करने के आधार पर जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकता है। इस प्रक्रिया में पेंशनर के जीवित होने का प्रमाण-पत्र कोषागार में आन लाईन स्वतः जमा हो जायेगा।
कोषागार आजमगढ़ में आन लाईन जीवन प्रमाण पत्र के लिये पृथक से व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। पेंशनर अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं उपस्थिति होकर उक्त प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।






