*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कालीचौरा में भव्य दुर्गा पूजा उत्सव*

 

*आजमगढ़, 16 अक्टूबर 2026:* सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।

कार्यक्रम में डायरेक्टर श्रीमती स्नेहा जायसवाल जी, माताजी श्रीमती नयनतारा जायसवाल जी, प्रधानाध्यापिका सुश्री यामिनी अरोड़ा जी एवं सीएओ सुश्री साक्षी बिसेन जी उपस्थित रहीं।

पूजा के बाद बच्चों ने महिषासुर वध पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

*डांडिया उत्सव* में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों और शिक्षिकाओं ने गोल घेरा बनाकर गरबा और डांडिया किया। ढोल-नगाड़ों की थाप, रंग-बिरंगी डांडिया स्टिक और बच्चों के चेहरों की मुस्कान ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। सभी ने एक साथ नाचते हुए माँ दुर्गा के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की।

इसके बाद *रावण दहन* का आयोजन किया गया। रावण के पुतले के दहन के साथ ही “बुराई पर अच्छाई की जीत” का संदेश दिया गया। “जय श्री राम” के जयकारों के बीच बच्चों ने यह सीखा कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है और सच्चाई की हमेशा जीत होती है।

अंत में प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा जी ने सभी के प्रयासों की सराहना की और सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।