*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांकः 16.10.2026*
*जनपद आजमगढ़*

🔹 *शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*

🔹 *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुस पारीक, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के साथ चौक, तकिया, हर्रा की चुंगी व पहाड़पुर चौकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया पैदल गश्त।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *शारदीय नवरात्रि पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक *16.10.2026* को *एसपी सिटी श्री मानुष पारिक, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली* द्वारा चौक, तकिया, हर्रा की चुंगी एवं पहाड़पुर चौकी सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

➡️ इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

👉 आजमगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।