*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 व साइबर जागरूकता अभियान के तहत नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल, दौना, लालगंज में छात्राओं को किया गया जागरूक*

*प्रेस नोट*
*दिनांकः 17.10.2026*
*जनपद आजमगढ़*

➡️ *मिशन शक्ति फेज-6.0 व साइबर जागरूकता अभियान के तहत नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल, दौना, लालगंज में छात्राओं को किया गया जागरूक।*

➡️ *महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स।*

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-6.0 व साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपद के नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल, दौना, लालगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण, कानूनी अधिकारों एवं बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में *क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल* ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की स्थिति में चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

*प्रभारी साइबर सेल रवि प्रकाश गौतम* ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी नौकरी एवं लोन ऑफर तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों की जानकारी देते हुए OTP, UPI PIN एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करने तथा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया।

इस अवसर पर *साइबर सेल के मु0आ0 ओमप्रकाश जायसवाल* ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने, अलग-अलग एवं मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्रिय करने, संदिग्ध QR कोड एवं लिंक से बचने तथा अनजान स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करने के संबंध में जानकारी दी।

*थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह* ने छात्राओं को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी अप्रिय परिस्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक *हाजी इसराज अहमद*, उपप्रबंधक *मो0 हाशिम*, प्रधानाचार्य *मो0 कुर्बान* सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 व साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।