*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, 03 युवक गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांकः 18.10.2026*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, 03 युवक गिरफ्तार।*
*🔹 स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी एवं इशारे करने के मामले में 01 युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तीनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई।*
➡️अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
➡️इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को थाना बिलरियागंज की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम छिही स्थित कंपोजिट विद्यालय के आसपास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्कूल से घर जा रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने एवं अश्लील इशारे करने के आरोप में क्रिश गौड़ पुत्र महेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम छिछोरी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को पकड़ा गया। इस संबंध में महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 247/26 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡️इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय छिही के आसपास संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले दिलीप पुत्र चन्द्रिका निवासी ग्राम छिछोरी एवं सनी पुत्र धवन निवासी ग्राम छिही, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ से पूछताछ की गई। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण*
1. क्रिश गौड़ पुत्र महेन्द्र गौड़, निवासी ग्राम छिछोरी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष।
2. दिलीप पुत्र चन्द्रिका, निवासी ग्राम छिछोरी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
3. सनी पुत्र धवन, निवासी ग्राम छिही, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष।
*पुलिस टीम का विवरण*
1. म0उ0नि0 आकांक्षा पाण्डेय, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़।
2. म0का0 काजल सिंह, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़।
3. म0का0 प्रेमलता पाण्डेय, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़।






