*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सिधारी पर पंजीकृत 02 मुकदमों में वांछित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय से जारी प्रक्रिया की तामीला की गई*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 19.10.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना सिधारी पर पंजीकृत 02 मुकदमों में वांछित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय से जारी प्रक्रिया की तामीला की गई।*

*🔹 अभियुक्तों के निवास स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराकर संबंधित मोहल्लों में मुनादी कराई गई।*

*कार्यवाही का विवरण—*
थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2025 धारा 318(2), 317(4) बीएनएस की विवेचना उ0नि0 मृत्युंजय सिंह द्वारा तथा मु0अ0सं0 83/2025 धारा 318(2), 351(2), 317(2), 317(4) बीएनएस की विवेचना उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव द्वारा की जा रही है। उक्त दोनों मुकदमों में वांछित अभियुक्तगण वसीम अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी, निवासी घेरसामु, ठंडी सड़क, थाना फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष तथा तालीब अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी, निवासी एसडीएम आवास के सामने, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 35 वर्ष के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत जारी प्रक्रिया की तामीला उ0नि0 मृत्युंजय सिंह द्वारा नियमानुसार कराई गई।

➡️ उक्त प्रक्रिया के अनुपालन में दोनों अभियुक्तों के निवास स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गवाहों की उपस्थिति में उद्घोषणा नोटिस चस्पा किए गए। साथ ही संबंधित मोहल्लों में मुनादी कराई गई तथा घेरसामु, ठंडी सड़क, थाना फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़ एवं एसडीएम आवास के सामने, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर सहित अन्य दृश्यमान सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस चस्पा किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोगों का विवरण—*
1. मु0अ0सं0 81/2025 — धारा 318(2), 317(4) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 83/2025 — धारा 318(2), 351(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*अभियुक्तों का विवरण—*
1. वसीम अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी, निवासी घेरसामु, ठंडी सड़क, थाना फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष।

2. तालीब अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी, निवासी एसडीएम आवास के सामने, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 35 वर्ष।

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम—* उ0नि0 मृत्युंजय सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।