*प्रेस नोट*,*दिनांकः 19.10.2026*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*
*🔹 दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत आजमगढ़ शहर में रूट डायवर्जन लागू।*
*🔹 दिनांक 19.10.2026 को अपराह्न से 20.10.2026 की देर रात तक प्रभावी रहेगा यातायात डायवर्जन, आमजन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग।*
*➡️ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान सुगम यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ के नगर क्षेत्र में दिनांक 19.10.2026 को अपराह्न से दिनांक 20.10.2026 की देर रात तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर वाहनों का आवागमन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। आमजन से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं।*
*➡️ रूट डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्ग का विवरण—*
*1. पहाड़पुर तिराहा*
पहाड़पुर तिराहा से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन चौक चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
*वैकल्पिक मार्ग:* पहाड़पुर तिराहा से मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी एवं कोट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएं।
*2. पुरानी कोतवाली*
पुरानी कोतवाली से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन कालीनगंज की ओर नहीं जाएगा।
*3. काली चौरा तिराहा*
काली चौरा तिराहा से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन हर्रा की चुंगी एवं कोट चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
*वैकल्पिक मार्ग:* काली चौरा तिराहा से एलवल चौकी, बड़ादेव तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी एवं पाण्डेय बाजार होते हुए अपने गंतव्य को जाएं।
*4. शंकर तिराहा*
शंकर तिराहा से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन चौक चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
*वैकल्पिक मार्ग:* शंकर तिराहा से लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी एवं पाण्डेय बाजार होते हुए अपने गंतव्य को जाएं।
*5. पाण्डेय बाजार*
पाण्डेय बाजार से कोई भी तीन पहिया, चार पहिया अथवा बड़ा वाहन पुरानी सब्जी मंडी की ओर नहीं जाएगा।
*➡️ आमजन से अपील*
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें। यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*
*आपकी सुरक्षा एवं सुगम यातायात हमारी प्राथमिकता है।*






