*TV 20 NEWS || LUCKNOW:केशव मौर्य का बड़ा दावा! 2027 में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार, अखिलेश यादव पर साधा निशाना*

बस्ती, 21 अक्टूबर 2026। उप मुख्यवमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री हरीश द्विवेदी जी के यहॉ पिछले दिनों हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में शोक संवेदना व्यक्त करने के जा रहा हॅू। आगामी 23 तारीख को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा के सभी 11 प्रत्याशी विजयी होंगे तथा समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा।
श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सहित प्रदेश की कुछ सीटों पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी में जो अहंकार उत्पन्न हुआ था, वह आने वाले चुनावों में पूरी तरह चूर-चूर हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा और भाजपा का कमल खिलेगा।

*समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना*
श्री मौर्य ने सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के ‘असली रामराज समाजवादी है’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी रामराज्य की बात करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडों, अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण मिला तथा जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें सामने आती रहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक की सपा सरकार का कार्यकाल प्रदेश की जनता देख चुकी है और इसी अनुभव के आधार पर जनता अपना निर्णय करेगी।
श्री मौर्य ने कहा कि यदि तत्कालीन सपा सरकार ने अयोध्या, मथुरा और काशी सहित प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी कार्य किए होते, तो आज उसके दावों पर जनता विश्वास करती। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सपा के राजनीतिक दावों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

*2047 तक विकसित गांवों का संकल्प*
ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में श्री मौर्य ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरों की तर्ज पर गांवों को भी स्मार्ट और सुविधासंपन्न बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है और अनेक योजनाओं के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।