*TV 20 NEWS || AZAMGARH :रामप्रसाद यादव पर जानलेवा हमले के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 21.10.2026*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

🔹 *रामप्रसाद यादव पर जानलेवा हमले के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में थाना जीयनपुर पुलिस ने दिनांक 21.10.2026 को जानलेवा हमले के मुकदमे में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

*घटना का विवरण-* दिनांक 19.10.2026 को वादी रघुनाथ यादव पुत्र स्व0 रामकिशुन यादव, निवासी ग्राम पारनकुण्डा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ने तहरीर दी कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र रामप्रसाद यादव पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0428/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 21.10.2026 को उ0नि0 जाफर खाँ मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त आशु गौड़ पुत्र जयनाथ गौड़, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी चौको बुजुर्ग तथा नरायन पटेल पुत्र सुदामा पटेल, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को जम्मनपुर नहर के पास रास्ते से समय करीब 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नरायन पटेल के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त आशु गौड़ ने बताया कि घटना से पूर्व अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर रामप्रसाद यादव एवं उनके भाई पर हमला करने की योजना बनाई गई थी। इसके बाद उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गिराने के पश्चात लाठी-डंडों एवं लात-मुक्कों से मारपीट की गई। अभियुक्त नरायन पटेल ने भी घटना के संबंध में आशु गौड़ द्वारा बताई गई बातों की पुष्टि की तथा अपने पास तमंचा एवं कारतूस रखने की बात स्वीकार की।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 0428/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
**अभियुक्त आशु गौड़:** मु0अ0सं0 0428/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस, थाना जीयनपुर, आजमगढ़।
**अभियुक्त नरायन पटेल:**
1. मु0अ0सं0 0428/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस, थाना जीयनपुर।
2. मु0अ0सं0 431/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर।
3. मु0अ0सं0 537/2022 धारा 323/506 भादवि, थाना जीयनपुर।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 जाफर खाँ, का0 मेराज अली, का0 दीनदयाल कुशवाहा, का0 दीपक सिंह, का0 विशाल श्रीवास्तव एवं का0 अनूप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।