*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 01.11.2026*
*थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 अपहरण कर युवक की हत्या एवं शव छिपाने जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त गैंग के सदस्य गुलशन गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रदीप कुमार द्वारा मु0अ0सं0-67/2024 धारा 363/364/302/201/120बी भादवि से संबंधित अभियुक्तों द्वारा वादिनी प्रमिला प्रजापति के पुत्र गुंजन को घर से ले जाकर हत्या करने एवं शव छिपाने जैसे जघन्य अपराध कारित करने तथा लोक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने के संबंध में गैंग लीडर प्रिन्स गुप्ता एवं गैंग सदस्य गुलशन गुप्ता के विरुद्ध जिलाधिकारी आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के अनुमोदन के उपरांत थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-332/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 01.11.2026 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर छाता का पूरा ओवरब्रिज के पास से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गुलशन गुप्ता को समय करीब 08:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
*गैंग लीडर-*
प्रिन्स गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-332/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-67/2024 धारा 363/364/302/201/120बी भादवि, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 शिवसागर यादव, का0 सुधांशु सिंह, का0 अप्पु कुमार, रि0का0 धर्मेन्द्र जायसवाल, का0 कमल कुमार एवं म0का0 समीक्षा मौर्या, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।






