*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनपद में कुल 4361 मतदेय स्थलों की सूची जन सामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध*

 

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ
द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि-01.01.2020 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था। उक्त मतदेय स्थलों का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र दिनांक-04 नवम्बर, 2025 के द्वारा कर दिया गया है। वर्तमान समय में जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पूर्व में 4387 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 26 मतदेय स्थल की कमी हुई है। इस प्रकार जनपद में कुल 4361 मतदेय स्थल अवस्थित है। उक्त मतदेय स्थलों की सूची जन सामान्य के अवलोकन हेतु जनपद के वेबसाइट azamgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गयी है तथा तहसील मुख्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।