*TV 20 NEWS || AZAMGARH :2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर पर जुटेंगे सपा कार्यकर्ता : हवलदार यादव*
प्रकाशनार्थ,
आजमगढ़। दिनांक 7 नवंबर 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ में पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक अपने नेतृत्व में गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर संगठन को मजबूत करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे और युद्ध स्तर पर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची में हेराफेरी कर विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने और फर्जी मतदाताओं के नाम बढ़वाने का काम कर रही है। इसके विरोध में इंडिया गठबंधन एवं सामाजिक संगठनों ने देशव्यापी स्तर पर आवाज उठाई और प्रदर्शन किया है।
हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब योगी सरकार को हटाना चाहती है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। जनता धर्म और जाति की राजनीति, महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।
पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार अब तक धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती रही है, लेकिन अब भगवानों को भी जाति के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले लोग संत नहीं, बल्कि आरएसएस के पेड कार्यकर्ता हैं। उन्होंने उनकी संपत्ति और कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
बैठक को विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक पूजा सरोज, विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की तथा संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
इस अवसर पर जयराम सिंह पटेल, बालचंद कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, डॉ. हरिराम यादव, वर्मन यादव पूर्व प्रमुख, शोभनाथ यादव, डॉ. धनराज यादव, वसीमुद्दीन शेख, अशोक यादव, जगदीश यादव, जयवीर यादव, पप्पू कुमार यादव, जोरार खान, जगदीश प्रसाद, हंसराज यादव, शिवनारायण सिंह, प्रतिश कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, प्रेमा यादव, सना परवीन, बबीता चौहान, सिंगारी गौतम, द्रोपती पांडेय, गुड्डी देवी, मीनू भारती, सुषमा चौहान, वीरू यादव,सुनीता राजभर, सुशीला गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






