*TV 20 NEWS || AZAMGARH: दिवाली की आड़ में भू माफियाओं का आतंक;बरसाए पटाखा बम और ईट पत्थर; भ्रष्टाचार का विरोध व पुलिस बुलाना पड़ा भारी; जानलेवा हमले में 15 नामजद और 5 अज्ञात*

 

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित शाहगढ़ में भ्रष्टाचार का विरोध और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने की रंजिश में भू-माफियाओं ने आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया। दिवाली की रात दबंगों ने उनके घर पर जलते पटाखे फेंके, जातिसूचक गालियां दीं और पीड़ित की सूचना पर डायल 112 मौके पर आई बावजूद अगले दिन सुबह दबंगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ईंट-पत्थरों व धारदार हथियारों से दोबारा हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में सुनील चौधरी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए, जिससे उनका सिर फट गया और आंख में भी चोट आई है। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल वीडियो में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। जान माल के सुरक्षा की गुहार लगा रहे पीड़ित नेता की तहरीर और इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 15 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें शाहगढ़ के प्रदीप गौड़, संदीप गौड़, गेना गौड़, सुबेदार, दीपक पाल, सुमित, पुनित, मनीष, अखिलेश, गोपाल, भोनू, सोनू, इन्द्रजीत, अमरजीत, चन्द्रजीत नामजद है।