*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना सरायमीर, आजमगढ़;तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन मय साउंड सिस्टम सीज*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*🔷निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वाले दो डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई।*
*🔷 माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन कराने हेतु पुलिस की सख्ती।*
*सरायमीर, आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को मय साउंड सिस्टम सीज किया गया।
➡️पुलिस द्वारा पूर्व में डीजे संचालकों की गोष्ठी आयोजित कर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमावली, 2000 के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायत दी गई थी तथा उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
➡️इसी क्रम में दिनांक 09.11.2026 को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिकरौर सहबरी बाजार में निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। मौके पर शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा डीजे संचालकों को आवाज कम करने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु उनके द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस पर पुलिस द्वारा प्रभावी वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे वाहनों को मय स्पीकर एवं साउंड सिस्टम कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
*सीज किए गए वाहनों का विवरण-*
1. गुलशन राजभर पुत्र हरिकेश राजभर निवासी ग्राम कुरियावां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ का वाहन संख्या UP50 P 9857 मय स्पीकर।
2. राम आशीष गुप्ता पुत्र जयशंकर गुप्ता निवासी ग्राम खरसहन कलां, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ का वाहन संख्या UP17 T 2335 मय स्पीकर।
*आजमगढ़ पुलिस की अपील-* धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें। माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






