*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 10.11.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🔹 फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव गिरफ्तार।*

*🔹 उक्त प्रकरण में कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार को दिनांक 08.11.2026 को किया गया था गिरफ्तार, थाना सिधारी पुलिस द्वारा दूसरे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी।*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 08.11.2026 को थाना सिधारी पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़, आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव एवं कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार द्वारा फीस एवं अन्य बातों को लेकर आए दिन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किया जाता था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई।

➡️ प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-448/26 धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र रामनवल यादव निवासी निबी बुजुर्ग, पोस्ट बम्भौर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10:55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अखिलेश यादव पुत्र रामनवल यादव निवासी निबी बुजुर्ग, पोस्ट बम्भौर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ , उम्र करीब 29 वर्ष।

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रिंकू कुमार पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष (कक्षा अध्यापक), जिसे दिनांक 08.11.2026 को गिरफ्तार किया गया था।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-448/26, धारा 107 बीएनएसएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. हमराह पुलिस बल, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।