अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हर्रा की चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम और देश में व्याप्त चरम सीमा पर महंगाई के खिलाफ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में हर्रा की चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर एक प्रतीकात्मक विरोध एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत राय और प्रदेश सचिव पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग संदीप कपूर शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो. शाहिद खान ने कहाकि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश बेतहाशा मंहगाई से से जूझ रहा है। विगत महीनों में कई बार पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से देश का आम जनमानस बुरी तरह से परेशान हो चुका है। भाजपा मंहगाई कम करने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। भाजपा के झूठे ढ़कोसले में फंस कर गलत लोगों के हाथों में सत्ता चली गई। देश की जनता इनके मंसूबों को समझ चुकी है।
प्रदेश सचिव संदीप कपूर ने कहाकि भाजपा की गलत नीतियों के कारण व्यापार हासिये पर चला गया है। कांग्रेस की सरकार ने भाजपा सरकार को सत्ता सौंपी थी तो देश की अर्थव्यवस्था सबसे ऊपर थी लेकिन भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में डालकर किसान, मजदूर, नौजवानों का भविष्य अंधकार में कर दिया और व्यापार चौपट हो जाने के कारण लोग जीविकोपार्जन नहीं कर पा रहे है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुणीत राय ने कहाकि नोटबंदी, निजीकरण आदि गलत नीतियों के कारण देश मंहगाई से जूझ रहा है। बेतहाशा मंहगाई के कारण जनता खून के आंसू रोने को मजबूर है। आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।   प्रदर्शन करने वालों में रियाजुल हसन, डॉ आदित्य सिंह, सीपी यादव, मोहम्मद अबसार, आशीष राय, सोनू प्रजापति, मालती देवी, सुनील दुबे, हिमांशु, पवन, रोशन मौर्या, अब्दुल्ला, अर्ब्दुरहमान, राम रतन प्रजापति, सोनू प्रजापति आदि लोग शामिल हुए।