आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आप ने तैयार की रणनीति

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की गठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक आवश्यक बैठक सिधारी स्थित साक्षी होटल में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति में गोविंद दुबे को आजमगढ़ नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
 श्री गोविंद दुबे ने कहा नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत करके नगर पालिका द्वारा किए जा रहे। भ्रष्टाचार को रोका जाएगा वह आम आदमी की समस्याओं का मजबूती से समाधान कराया जाएगा।
    उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को जनपद आजमगढ़ की वर्तमान सभी विधानसभा इकाइयों को व ब्लॉक इकाइयों सहित आर टी आई प्रकोष्ठ को छोड़कर अन्य सभी प्रकोष्ठों को जिला कार्यकारिणी की संस्तुति पर भंग करके नई विधानसभा कमेटी ब्लॉक कमेटी,प्रकोष्ठ व सेक्टर अध्यक्ष अगले 1 सप्ताह में बनाने का निर्देश जिला कमेटी को प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया।
इस अवसर पर राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां तक की भाजपा और संघ के लोग राम मंदिर के निर्माण में भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में कोई विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तो आम आदमी पार्टी है। आने वाला दिन आम आदमी पार्टी का है इसलिए आप सभी लोग अभी से अपने अपने क्षेत्र में लग जाएं। उन्होंने विभिन्न दलों के अच्छे लोगों का आह्वान किया कि वह आकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें और जनता की लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें।
गोपालपुर विधानसभा के इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनाव में जिस तरह से आम आदमी पार्टी में आस्था व्यक्त की है उससे लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाने जा रही है।
कार्यक्रम में तमाम नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पार्टी की टोपी व माला पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अगले महीने से पूरे जनपद में बृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा इसे लेकर सभी पदाधिकारियों के बीच मंथन किया गया। तथा जिम्मेदारी सौंपी गई।
  इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उमेश सिंह, जिला महासचिव इसरार अहमद, रामरूप यादव, उमेश सिंह, डा. विजय यादव, जय प्रकाश सिंह, गौरव यादव, उमेश यादव, हरेंद्र यादव, सत्यनारायण मौर्य, अश्वनी राव, अभिषेक पांडे, रामाशीष, सूबेदार सिंह, आदर्श कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।