आजमगढ़। भाजपा की राजनीति में प्रांशु दत्त द्विवेदी का कद और बढ़ गया है। मेहनत के बल पर उन्होंने संगठन में अपनी जगह बनाई और उनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा ने नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहाकि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
श्री मिश्रा ने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष का राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है। उन्होने अपने मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया। शुरुआत वर्ष 2002 से युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष बनकर की। इस बीच प्रांशु ने भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में दमदारी से काम किया। उनकी इसी मेहनत को देखते हुए वर्ष 2008 में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें कमल क्लब का प्रदेश संयोजक बनाया। अब नेतृत्व ने उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी है उससे भाजपा की राजनीति में कद और बढ़ा है। श्री मिश्रा ने आगे कहाकि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











