टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजन हेतु “रोड टू टोक्यो क्यूज’’ का हुआ आयोजन

टोक्यो ओलम्पिक-2020 हेतु ‘‘रोड टू टोक्यो क्यूज’’ का आयोजन

आजमगढ़ 06 जुलाई– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजन हेतु “रोड टू टोक्यो क्यूज’’ का आयोजन आनलाइन दिनांक 23 जून 2021 से 22 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। जिसमें ओलम्पिक खेलों का इतिहास, खेलों में पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियाँ, वल्र्ड रिकार्ड तथा वर्तमान एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। “रोड टू टोक्यो क्यूज” की जानकारी 1-SPORTS DEPARTENT WEBSITE- http://upsports.gov.in/, 2- SPORTS DIRECTORATE WEBSITE-http://upsports.gov.in/sportsdirectorate/ 3- SPORTS COLLEGE LUCKNOW WEBSITE- http://upsports.gov.in/sportscollege/ विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसमें जनपद आजमगढ़ के इच्छुक खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी आनलाइन प्रतिभाग कर सकते हैं।